गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग से मिलेगा। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
लिस्ट के मुताबिक हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए तारक अरोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व कांग्रेसी भोलानाथ घाडी सखलकर को सालिगाओ से और लोक कलाकार कांता काशीनाथ गौडे क्यूपेम से मैदान में उतारा है। टीएमसी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही है।
गोवा के रण में जहां भाजपा फिर से बहुमत हासिल कर सत्ता की कुर्सी चाहती है वहीं कांग्रेस की कोशिश है ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर भाजपा को विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर किया जाए। सूबे के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है। आप के कार्यकर्ता यहां होने वाले चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। राज्य में कुल 40 सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।