फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debraj Chakraborty: TMC नेता देबराज पर कोर्ट में फेंके गए अंडे, 7 दिन की हिरासत में भेजा; अब ईडी की भी नजर

Thu, 02 Jul 2026 07:11 PM IST
नवीन पारमुवाल अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

अवैध संपत्ति मामले में गिरफ्तार तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती को बारासात अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत परिसर में भारी हंगामा हुआ। देबराज को अब सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भारी सुरक्षा में तृणमूल पार्षद देबराज कोर्ट में पेश। - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित अवैध संपत्ति मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के पार्षद देबराज चक्रवर्ती को गुरुवार को बारासात अदालत में पेश किया गया। जब देबराज को अदालत लाया गया तो वहां भारी हंगामा शुरू हो गया। पुलिस वाहन के कोर्ट परिसर पहुंचते ही उस पर अंडों की बरसात कर दी गई। हालांकि इस घटना में देबराज को कोई चोट नहीं आई। फेंके गए अंडे पुलिस की गाड़ी और कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी पर जाकर गिरे।
विज्ञापन


देबराज की पेशी की जानकारी पहले से होने के कारण अदालत परिसर में भारी भीड़ जमा थी। चश्मदीदों ने बताया कि कुछ लोग अपने हाथों में अंडे लेकर पहले से तैयार खड़े थे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी अंदर आई उन पर लगातार अंडे फेंके गए। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने गाड़ी के शीशे बंद रखे थे। देबराज सिर पर टोपी पहनकर कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत के अंदर दाखिल हुए।

सात दिन की पुलिस हिरासत
अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई के बाद देबराज को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट परिसर में किसी भी बड़ी घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों को लेकर कुछ वकीलों ने नाराजगी भी जाहिर की। राज्य में आरोपियों पर अंडे फेंकने की बढ़ती घटनाओं पर हाई कोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति की जांच
देबराज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी अदिति मुंशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और धनशोधन के आरोपों की जांच चल रही है। अदिति मुंशी पूर्व विधायक और जानी मानी गायिका हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इन दोनों ने अपनी संपत्तियां बेनामी और रिश्तेदारों के नाम पर ट्रांसफर की थीं। फिलहाल इस मामले में कई स्तर पर जांच की जा रही है।

ईडी की हो सकती है एंट्री
देबराज चक्रवर्ती की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी इस मामले में शामिल हो सकता है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी देबराज के खिलाफ दर्ज रंगदारी और वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेज जुटा रही है। शुरुआती जांच के बाद इसकी रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ईडी धनशोधन के मामले में अलग से केस दर्ज कर जांच शुरू कर सकती है।

बिल्डरों ने लगाए रंगदारी के आरोप
पुलिस के मुताबिक कम से कम 10 बिल्डरों और प्रमोटरों ने देबराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों में निर्माण कार्य रुकवाने, मोटी रकम वसूलने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है। अभी तक इन आरोपों पर कोई अंतिम न्यायिक फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें