फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'भगवान राम के नाम को बदनाम किया', टीएमसी प्रमुख का भाजपा पर हमला; क्या आरोप लगाए?

Sun, 05 Jul 2026 01:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम को बदनाम किया गया है और हिंदुत्व के नाम पर खेल खेला गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ममता बनर्जी, टीएमसी सुप्रीमो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम को बदनाम किया गया है और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति की गई है। उन्होंने कहा, आज भगवान राम के नाम को कलंकित किया गया है। आपने हिंदुत्व के नाम पर खेल किया है।  
विज्ञापन


नीट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा
एक अन्य बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि नीट को लेकर देश में बहुत अव्यवस्था है। लेकिन इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह राम मंदिर मामले में भी कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। लेकिन सरकार की नजर सिर्फ दान पेटियों पर है। ममता बनर्जी ने कहा, इतने कम समय में इस तरह की खुली लूट हो रही है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि कृपया सरकार ठीक से चलाइए। 

ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में दो गिरफ्तार, कई उपकरण भी बरामद; CBI मास्टरमाइंड पर क्या बोली?
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हमला बोला
इससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चढ़ावा देने वाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहने वाले इस गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आगे कहा, अपने से पीछे वाले को आगे क्यों कर दिया। क्या इसमें भी ये सोचकर साजिश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से खुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफाई दिलवा दो। षड्यंत्रजीवी तो आपस में भी एक-दूसरे की मुखबिरी कर रहे हैं। बंटवारे की लड़ाई सारे राज खोल देगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें