फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha elections: टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान; पोस्ट कर दी जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 03:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : एक्स/एआईटीसी ऑफिशियल
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। टीएमसी ने पत्रकार सागरिका घोष, पार्टी नेता सुष्मिता देव को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही टीएमसी ने ममता बाला ठाकुर और नदीमुल हक के नाम का भी उम्मीदवार के रूप में एलान किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


अपनी पोस्ट में टीएमसीने लिखा कि हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सागरिका घोस, सुष्मिता देव, नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें