फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला: भाजपा पर लाठी-डंडे चलाने और गुंडागर्दी का आरोप, सांसद-ड्राइवर को आई चोट

Mon, 27 Apr 2026 02:28 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है। टीएमसी ने भाजपा पर सांसद मिताली बाग की कार तोड़ने और हिंसा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांसद मिताली बाग की कार में तोड़फोड़। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंसा और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद मिताली बाग ने भी फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि अरामबाग में उनके चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया।

विज्ञापन


फेसबुक लाइव वीडियो में मिताली बाग ने कहा कि प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमले में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना में सांसद और उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।

सांसद की कार में तोड़फोड़ का आरोप
टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि पार्टी की सांसद मिताली बाग की कार पर हमला किया गया। टीएमसी का कहना है कि मिताली बाग पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने के लिए जा रही थीं, तभी उनके काफिले को निशाना बनाया गया। पार्टी के अनुसार इस हमले में उनकी कार को नुकसान पहुंचा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


बताया गया कि गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और उसे नुकसान पहुंचाया गया। पार्टी ने इसे एक निर्वाचित प्रतिनिधि, खासकर अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली महिला सांसद पर कायरतापूर्ण हमला बताया। पार्टी का दावा है कि उसके सांसद पर हमला किया गया और उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया।

BJP पर लगाए गंभीर आरोप
टीएमसी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा चुनावी हार के डर से हिंसा का रास्ता अपना रही है। पार्टी के मुताबिक, राजनीतिक रणनीति के बजाय भाजपा 'हिंसा, डराने-धमकाने और गुंडागर्दी' पर उतर आई है। तृणमूल कांग्रेस ने यह भी कहा कि अगर बिना सत्ता के भाजपा इस तरह के कदम उठा सकती है, तो सत्ता मिलने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। पार्टी ने मतदाताओं से अपील करते हुए भाजपा को पूरी तरह रोकने की बात कही है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें