फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati Stampede: सीएम नायडू बोले- मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख मुआवजा; घायलों को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे

Thu, 09 Jan 2025 03:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने समीक्षा बैठक की। आंध्र प्रदेश सरकार ने भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी उत्सव शुरू होने से दो दिन पहले मची भगदड़ को लेकर राज्य सरकार सतर्क है। घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू तिरुपति मंदिर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू घायलों से मिलने एसवीआईएमएस अस्पताल पहुंचे। उधर, आंध्र प्रदेश सरकार ने भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घायलों को दो-लाख रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की है। 

विज्ञापन

 
आंध्र प्रदेश के राजस्व मंत्री ए सत्य प्रसाद ने कहा कि मृत श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मंत्री प्रसाद ने कहा कि हम जीवन को किसी और चीज से नहीं बदल सकते। परिवार की मदद के लिए हमने 25 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी यहां आएंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। फिर घायल व्यक्तियों को दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर फैसला लिया जाएगा।
 

ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए उठा रहे कदम
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा कि सरकार तिरुपति भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मंदिर प्रशासन का दावा है कि भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की जान चली गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी समीक्षा बैठक बुलाई है। वे भी थोड़ी देर में मंदिर जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

  उन्होंने यह भी कहा कि बैकुंठ एकादशी के अवसर पर लोग एकत्र हुए थे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। छह मृतकों में से एक महिला तमिलनाडु की बताई जा रही है और मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हमारी सरकार उपचार के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।



वहीं तिरुपति में अलग-अलग स्थानों पर मंदिर में दर्शन के ऑफलाइन टोकन देने के लिए वितरण केंद्र बनाए गए हैं। तिरुपति मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। दर्शन के कतार में खड़ी महिला जब अस्वस्थ महसूस कर रही तो उसकर मदद के लिए गेट खोला गया तो भीड़ एक साथ आगे बढ़ गई और अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें