फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल तट पर भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई, अवैध सुपारी तस्करी मामले में जब्त की नाव

Sat, 24 Jan 2026 07:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय तटरक्षक बल की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई के चलते पश्चिम बंगाल तट पर मछली पकड़ने वाली नाव ‘लक्ष्मीनारायण’ जब्त की गई। नाव से 52 बैग, कुल 2,600 किलो सुपारी बरामद हुई। यह सफलता आईसीजी और कोस्टल पुलिस की संयुक्त निगरानी का नतीजा है।

विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल की सतर्कता और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते पश्चिम बंगाल तट पर मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त किया गया है, जो कथित तौर पर बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही थी। नाव से बांग्लादेश से 2,600 किलो सुपारी की तस्करी पकड़ी गई, जो आईसीजी और कोस्टल पुलिस की संयुक्त निगरानी और तत्परता का सफल नतीजा है। इस बात की जानकारी अधिकारी ने शनिवार को दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तटरक्षक को खुफिया जानकारी मिलने के बाद तुरंत आईसीजी बोर्डिंग टीम को मौके पर भेजा गया। वहां 'लक्ष्मीनारायण' नाव खड़ी पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। टीम ने नाव की पूरी तलाशी ली और उसमें से 52 बैग सुपारी बरामद किए, प्रत्येक का वजन 50 किलो था। कुल बरामद सुपारी 2,600 किलो के बराबर थी।

ये भी पढ़ें:- क्या विशेष अदालत से मिलेगा इंसाफ?: जुबीन की मौत पर परिवार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन


ऑपरेशन कब हुआ?
भारतीय तटरक्षक बल के इस कार्रवाई के बारे में आईसीजी स्टेशन फ्रेजरगंज ने जानकारी दी। बताया गया है कि यह ऑपरेशन 22 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जब्त नाव को बाद में फ्रेजरगंज स्थित बेनफिश फिशिंग जेट्टी तक लाया गया। नाव और बरामद माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोस्टल पुलिस स्टेशन, फ्रेजरगंज के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- युवराज मौत मामला: 'बचाव दल ने बहुत लापरवाही दिखाई, मेरे बेटे को भगवान भरोसे छोड़ दिया', पिता का छलका दर्द

विज्ञापन


समुद्री क्षेत्रों में भारतीय तटरक्षक बल सतर्कता

मामले में आईसीजी ने कहा कि वह समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तट और समुद्री क्षेत्रों में सतर्कता बनाए हुए है ताकि अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोका जा सके। तटरक्षक ने यह भी कहा कि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें