फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 टन विदेशी सिक्कों को रुपयों में बदलेगा तिरुपति मंदिर

Fri, 21 Oct 2016 06:35 AM IST
एजेंसी/तिरुपति
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को दान किए गए विभिन्न देशों के 35 टन सिक्कों को बैंक से भारतीय मुद्रा में बदला जाएगा।  इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन ने दी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी डी संबाशिव राव ने बताया कि विश्व के विभिन्न भागों के दर्शनार्थियों द्वारा पहाड़ी पर स्थित हुंडी में सिक्के डाले जाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में टीटीडी के वित्त विभाग को उनके मूल्य और देश के हिसाब से अलग करने का आदेश दिया। टीटीडी के अतिरिक्त वित्त सलाहकार और मुख्य खाता अधिकारी ओ बालाजी ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को विदेशी सिक्कों के बारे में लिख दिया है। 

आरबीआई के आदेशानुसार, आईसीआईसीआई बैंक ने इसके प्रति अपनी इच्छा व्यक्त की है और सिक्कों को लेने के लिए आगे आया है। अधिकतर सिक्के मलयेशिया, सिंगापुर और अमेरिका के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें