फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने शुरू की लड्डू की बिक्री

Tue, 02 Jun 2020 08:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन के पांचवें चरण के बीच हैदराबाद के हिमायत नगर में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा भगवान बालाजी के ‘तिरुपति लड्डू प्रसादम’ की बिक्री को फिर से शुरू किया गया है। टीटीडी तेलंगाना की स्थानीय सलाहकार समिति के कोमोरवेंकट रेड्डी ने कहा, टीटीडी कल्यान मंडपम में भक्त एकजुट होते हैं और फिर उन्हें सामाजिक दूरी के साथ प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन


प्रसाद की बिक्री 31 मई को शुरू कर दी गई थी। हमने रविवार से लड्डू बेचना शुरू किया और हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम प्रसाद को 25 रुपये में बेच रहे हैं। हमने सुबह से 10 हजार लड्डू बेचे हैं। गौरतलब है कि इस समय आंध्र प्रदेश में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 60 तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें