नोटबंदी से आम जन को जो परेशानी हुई सो हुई अब नोटबंदी की तकलीफें 'भगवान के घर' तक भी पहुंच गई हैं। दरअसल आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर के सामने नोटबंदी के बाद अजीब स्थिति पैदा हो गई है।
नोटबंदी के बाद से मंदिर में लोगों ने करीब चार करोड़ रुपये दान किए हैं। इनमें 500 और 1000 के पुराने नोट शामिल हैं। मंदिर के सामने समस्या ये है कि इन्हें 30 दिसंबर के बाद दान किया गया है, जो कि पुराने नोट बदलने की अंतिम तारीख थी। समस्या ये भी है कि एकमुश्त इतने नोटों को बदलवाया जाए तो कैसे क्योंकि ज्यादातर समय सीमा समाप्त होने के बाद आए हैं।
इसी बीच केंद्र सरकार ने भी पुराने नोटों को लेकर नई अधीसूचना जारी कर दी। जिसके मुताबिक 10 से ज्यादा पुराने नोट पाए जाने पर 10 हजार के जुर्माने का प्रावधान है।