फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिनका-तिनका फाउंडेशन: विश्व संगीत दिवस पर जेल में बंद जितेंद्र ने गाई कोरोना-मुक्ति की प्रार्थना

Mon, 21 Jun 2021 02:47 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

हरियाणा की जिला जेल में तिनका-तिनका फाउंडेशन ने जितेंद्र की रागिनी को देश को समर्पित किया और अपने यूट्यूब चैनल के पॉडकॉस्ट मंच पर उसे साझा किया।
विज्ञापन
तिनका तिनका फाउंडेशन की ओर से की गई पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल से हरियाणा की जिला जेल में सजा काट रहे जितेंद्र की रागिनी को तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से देश को समर्पित किया गया है। जितेंद्र ने जेल में सजा काटने के दौरान एक प्रार्थना लिखी, जो देश के पहले जैसे खुशहाल और सेहतमंद होने की दुआ मांग रही है। 

विज्ञापन


जितेंद्र ने जो रागिनी लिखी है, उसकी लाइन कुछ इस तरह हैं- मनै मोड़ द्यों ने मेरा देश उसा, कुछ साल पहला खुश था जिसा (मुझे लौटा दो वैसा देश, कुछ साल पहले जैसा वो खुश था)। बता दें कि विश्व संगीत दिवस पर तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने अपने यूट्यूब पर पॉडकास्ट के मंच पर रिलीज किया है। 

जिला जेल रेडियो जॉकी है जितेंद्र
जितेंद्र की उम्र 25 साल है और वो पांच साल से जेल में बंद है। जितेंद्र ने जेल में ही बैठकर इसे लिखा और गाया है। पहली बार जितेंद्र ने अपना कोई गीत किसी मंच पर साझा किया है। वैसे जितेंद्र हरियाणा की जिला जेल में रेडियो जॉकी है और तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से चुने गए पांच बंदियों में से एक है। 
विज्ञापन


जेल में संगीत और प्रयोग
दरअसल, डॉ. वर्तिका नन्दा ने हरियाणा जेल रेडियो की शुरुआत की और यह प्रयोग इसी पर आधारित है। डॉ. नंदा ने जेलों में बंदियों का चयन और उन्हें प्रशिक्षण दिया। हरियाणा में कुल 19 जेले हैं और इनमें से सात में रेडिया लाने का काम पूरा हो गया है। 2020 से अबतक इन जेलों में ऑडीशन के बाद 47 बंदियों को रेडिया जॉकी का प्रशिक्षण दिया गया। 

जितेंद्र के इस गाने को रिली करते हुए जेल के अधीक्षक श्री सुनील सांगवान ने कहा कि रेडियो में व्यस्त होने से बंदियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनके लिए यह रेडियो अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अनूठा अवसर लाया है। 

वहीं जेल सुधारक और हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने की पहल करने वाली डॉ. वर्तिका नन्दा का कहना है कि जेल के रेडियो के जरिए तिनका तिनका जेलों में उम्मीदों के इंद्रधनुष बनाने की कोशिश कर रहा है। हम जेल रेडियों के जरिए बंदियों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही स्थानीय भाषा और बोलियों को भी बढ़ावा जेना चाहते हैं। यह तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफार्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गाना हम तिनका जेल रेडियो के पॉडकास्ट और स्पॉटीफाई जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जारी कर रहे हैं।

बता दें कि तिनका तिनका फाउंडेशन ने पिछले महीने ही अंबाला की सेंट्रल जेल के बंदी शेरू का गाना रिलीज किया था, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें