फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन, पीएम ने जताया शोक

Fri, 14 May 2021 12:54 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
indu jain
विज्ञापन
टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का बृहस्पतिवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक बताया।
विज्ञापन


टाइम्स ग्रुप के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि इंदु जैन ने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की।

उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शोक जताया और कहा कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पहल, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन से दुखी हूं। सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।’’
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें