फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक टॉक स्टार बनना चाहता था 'रॉबिन हुड', पहले की लूट फिर गरीबों को खिलाया खाना

Tue, 17 Dec 2019 10:48 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बीस लाख की लूट में पांच गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार, बंदूक और कुछ सामान बरामद
  • लूट के बाद निजामुद्दीन में खिलाया था गरीबों को खाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक टिक टॉक स्टार ने बिल्कुल रॉबिन हुड वाली स्टाइल में पहले तो लूट की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद लूट की रकम में से गरीबों को खाना खिलाया। लेकिन उसकी ये फितरत और आगे बढ़ती, इसके पहले ही दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टिक टॉक स्टार के लूट में शामिल साथियों और लूट का कुछ माल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले 22 अगस्त को दिल्ली के यमुना पार में लूट की एक घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में छह लड़कों ने एक ऑटो में सवार एक व्यापारी से 20 लाख रुपये पिस्तौल की नोक पर लूट लिए थे। लूट के बाद सभी लड़के आड़ी-टेढ़ी स्कूटी चलाते हुए ट्रैफिक के बीच घटना स्थल से फरार हो गए थे। इसके बाद इस घटना की एक रिपोर्ट पूर्वी जिले में लिखाई गई थी।

शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा ने बताया कि इसके बाद इस लूटकांड का पर्दाफाश करने के लिए दो टीमें बनाई गईं। एक टीम इंटेलीजेंस का काम कर रही थी तो दूसरी टेक्निकल विकल्पों को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही थी। जांच में पुलिस को पता चला कि इस ग्रुप में दो लड़के टिक टॉक के स्टार हैं और इस सोशल प्लेटफॉर्म पर उनके भारी संख्या में फालोवर हैं। इसी कड़ी का पीछा करते हुए पुलिस ने दिल्ली के टिक टॉक स्टार्स की प्रोफाइल चेक करनी शुरु की तो उन्हें सफलता हाथ लग गई।
विज्ञापन


डीसीपी अमित शर्मा के मुताबिक इस घटना में आसिफ नाम का एक लड़का शामिल है जो कपड़े बेचने का काम करता था। बाद में उसने यह काम छोड़ दिया था। लेकिन यह काम करते हुए उसने एक व्यापारी को काफी मात्रा में पैसा ले आते ले जाते देखा था। इसके बाद ही उसने दूसरे लड़कों को साथ लेकर इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। इसके बाद उसने टिक टॉक स्टार सलमान और अन्य साथियों से संपर्क किया। योजना के मुताबिक घटना वाले दिन उन्होंने व्यापारी का पीछा किया और ऑटो रिक्शा के सामने स्कूटी लगा दिया और व्यापारी को बंदूक दिखाकर उसका बैग छीन लिया जिसमें बीस लाख रुपये रखे हुए थे।  

घटना में शामिल आसिफ, सलमान, नौशाद और दीपक सहित सभी आरोपी दिल्ली के हैं। नौशाद को छोड़ बाकी सभी की यह पहली वारदात है। सभी की उम्र 20 से 32 साल के बीच है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों के पास से लूट का एक लाख रुपये, लूट के पैसे से खरीदी गई बुलेट और अन्य सामान बरामद किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें