फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: टिकटॉक सेलिब्रिटी को चोरी के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 लाख हैं फॉलोअर्स

Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मोबाइल सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर सेलिब्रिटी हैसियत रखने वाले मुंबई के एक युवक अभिमन्यु गुप्ता को पुलिस ने लाखों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। किशोरों और युवाओं में लोकप्रिय गुप्ता के टिक टॉक पर करीब दस लाख फॉलोअर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर संख्या इससे दोगुनी है। अभिमन्यु टिक टॉक और सोशल मीडिया पर ग्रुप 07 नाम से चर्चित एक समूह का भी सदस्य है। 
विज्ञापन


जुहू पुलिस ने अभिमन्यु को कुर्ला में एक बुजुर्ग दंपति द्वारा घर में लाखों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। उससे पुलिस ने 150 ग्राम सोना और 4.5 लाख रुपये का एक मोबाइल फोन बरामद किया। अभिमन्यु ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इससे पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उस पर चोरी के कम से कम पांच मामले दर्ज हैं। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी में एक बुजुर्ग दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उनके घर में तोड़-फोड़ करते हुए 150 ग्राम सोने के गहने और 4.75 लाख रुपये के मोबाइल चोरी किए हैं। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें उन्हें अभिमन्यु की तस्वीरें दिखाई दीं। उसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अभिमन्यु को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती फुटेज में कुछ भी साफ नहीं दिखा और हम उसकी (अभिमन्यु) पहचान नहीं कर पाए। बाद में जब कुछ और फुटेज देखे तब उसकी साफ फोटो मिली, जिसके बाद आरोपी को कुर्ला से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पहले तो अभिमन्यु ने कुछ नहीं बताया लेकिन थोड़ी सख्ती बरतने पर वह टूट गया। उसने बताया कि चोरी किए गहने और मोबाइल अपने एक दोस्त के पास रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपी ने अपने दोस्त को यह बताकर ये सामान दिया था कि ये गहने और मोबाइल उसकी पत्नी के हैं जिसे उसने उसे संभालने के लिए दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें