फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ केस में कैसे जुड़ीं कड़ियां?: अंकित ने रेकी की, बबीता हथियार लेकर आई; 10 आरोपियों की क्या भूमिका

Wed, 21 Oct 2026 08:30 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब इस केस के तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानें पुलिस ने इस मामले में क्या अहम खुलासे किए हैं? 
 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10वें आरोपी जतिन को हरियाणा के सोनीपत से हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। डीसीपी राज तिलक रौशन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जतिन को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


20 दिनों तक मुंबई रुका अंकित
जतिन को हिरासत में लेने से पहले मुंबई पुलिस ने सोनीपत के ही दो अन्य निवासियों अंकित राजेश खटक और समीर को इस मामले में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि अंकित करीब 20 दिनों तक मुंबई में रुका था। इस दौरान उसने शूटरों के साथ मिलकर वारदात वाली जगह और आसपास के इलाके की रेकी की थी। उसने इलाके की निगरानी करने के साथ ही हमले की तैयारी में भी भूमिका निभाई थी। पुलिस के मुताबिक, अंकित इस पूरे नेटवर्क के बड़े स्तर पर जुड़े लोगों के भी लगातार संपर्क में था।

इस मामले में ताजा कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से मंगलवार को चार अन्य आरोपियों कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किए जाने के बाद हुई है। इन चारों पर  शूटरों को पिस्तौल और कारतूस उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने चारों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले इस मामले में शामिल तीन  शूटरों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें भी आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


बबीता ने हथियारों की खेप मुंबई पहुंचाई
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनीपत के रहने वाले 21 वर्षीय कुणाल और 19 वर्षीय सुमित हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क की अहम कड़ी थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली 29 वर्षीय राधा सुनील वर्मा और आजमगढ़ की 24 वर्षीय बबीता राज रामजतन राव पर हथियारों की खेप मुंबई पहुंचाने का आरोप है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई आई थीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने हथियारों से भरा बैग एक नाबालिग को सौंप दिया था। 

जांच में यह भी पता चला है कि कुणाल ने गैंगस्टर अनिल पंडित के निर्देश पर अमृतसर से पिस्तौल और 20 कारतूस जुटाए थे। हथियारों की व्यवस्था करने से लेकर उन्हें आगे पहुंचाने तक के दौरान वह एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिए नेटवर्क के दूसरे सदस्यों के संपर्क में था। 

कुणाल की प्रेमिका है राधा?
गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि की जांच में भी कई जानकारियां सामने आई हैं। 12वीं तक पढ़े 18 वर्षीय अंकित ने मुख्य आरोपी के साथ मुंबई में करीब 20 दिन बिताए थे और रेकी की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, 20 वर्षीय समीर भी मुख्य आरोपी के लगातार संपर्क में था। कुणाल ने 10वीं तक और सुमित ने आठवीं तक पढ़ाई की है। सुमित एक कपड़ों की दुकान पर काम करता था। बबीता 12वीं पास है और इलेक्ट्रिकल वायरिंग का काम करती थी। वहीं, आठवीं तक पढ़ी राधा को पुलिस कुणाल की प्रेमिका बता रही है। 

यह गोलीबारी 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में हुई थी। उस समय बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई, लेकिन गोली लगने से उनका ड्राइवर और वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें