फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: ऐतिहासिक स्मारकों में अब दशहरा, होली, महिला दिवस पर नहीं लगेगी टिकट

Mon, 18 Apr 2022 04:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सरकार ने 31मार्च 2023 तक इन ऐतिहासिक स्थलों में जाने के लिए 21 मौकों पर टिकट न लेने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
झांसी का किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन व ऐतिहासिक स्मारक और पुरातत्व स्थलों पर  अब दशहरा, होली, महिला दिवस, मकर संक्त्रस?ंति समेत 21 खास मौकों पर टिकट नहीं लगेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आम लोगों खासकर युवाओं को भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के मकसद से यह फैसला लिया है। सरकार ने 31मार्च 2023 तक इन ऐतिहासिक स्थलों में जाने के लिए 21 मौकों पर टिकट न लेने का आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी सभी राज्यों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेज दी गई है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन 21 खास मौकों पर किसी प्रकार की टिकट इन ऐतिहासिक स्मारकों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीनस्थल स्थलों पर नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


इसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, वर्ल्ड हेरिटेज डे, वर्ल्ड हेरिटेज वीक सेलीब्रेशन, होली, दशहरा, गणेश उत्सव,शिवजयंति, मकर संक्त्रसति मेला, सांची उत्सव, अक्षय नवमी व उदयगिरी परिक्त्रस्मा फेस्टिवल, राजरानी म्यूजिक फेस्टिवल,सांब दशमी मेला,माघ सप्तमी मेला, महाशिवरात्रि ( झांसी,  बांदा ), कार्तिंक पूर्णिमा मेला, आगरा का शाहजहां उर्स उत्सव, कैलाश मेला  आगरा, मुक्तेश्वर डांस फेस्टिवल भुवनेश्वर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें