फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले भी मिलेगा टिकट

Wed, 07 Oct 2020 03:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

रेल यात्री पहले की तरह ही ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले भी आरक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। कोरोना महामारी के दौरान चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को यह सुविधा दी गई है। पहले से जारी यह सुविधा कोरोना संक्रमण के दौरान बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि विशेष ट्रेनों में आरक्षण चार्ट दो बार तैयार किया जाएगा। पहला आरक्षण चार्ट 4 घंटा पहले बनेगा। इस दौरान अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो दूसरा चार्ट 30 से 5 मिनट पहले भी जारी किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से पांच मिनट पहले आरक्षित टिकट बुक कराने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इंटरनेट के माध्यम से भी टिकट की बुकिंग होगी।
विज्ञापन


ट्रेनों के प्रस्थान के निर्धारित या पुनर्निर्धारित समय से 5 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। रिफंड नियमों के तहत इस अवधि के दौरान पहले से बुक कराए गए टिकटों को रद्द करने की भी अनुमति दी गई है। इस बाबत सभी जोनल रेलवे को आदेश जारी कर दिया गया है। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉरर्मेशन सिस्टम (कृस) को इस व्यवस्था को 10 अक्तूबर से शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें