फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tibetan Sikyong: चीन की तरफ से ही होती है भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ, विवाद सुलझाने के पक्ष में नहीं ड्रैगन

Wed, 04 Jan 2023 12:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेनपा शेरिंग ने भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, सीमा पर सभी घुसपैठ एकपक्षीय रही हैं और चीन ने ही की हैं।
विज्ञापन
भारत-चीन विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख या सिक्योंग, पेनपा शेरिंग ने भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, सीमा पर सभी घुसपैठें एकपक्षीय रही हैं और यह चीन ने ही की हैं। शेरिंग ने कहा कि तिब्बत ने 1914 की संधि पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें उसके और भारत के बीच मैकमोहन लाइन पर सीमा निर्धारित की गयी। उन्होंने कहा, तब से तवांग भारत का अभिन्न हिस्सा है।

विज्ञापन


तवांग और लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच संघर्ष पर उन्होंने कहा, 1959 तक भारत और चीन के बीच कोई सीमा नहीं थी, तिब्बत के साथ थी। उन्होंने कहा,  हम 1914 के शिमला समझौते के पक्षकार हैं और मैकमोहन लाइन को वैध सीमा मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘चीन की आक्रामकता भारत के खिलाफ बिना किसी उकसावे के है। भारत अपने रुख पर कायम है और चीन को कड़ा संदेश दे रहा है। 

विवाद खत्म करने के पक्ष में नहीं चीन 
शेरिंग ने कहा कि चीन का कई एशियाई देशों के साथ लंबा विवाद रहा है और वह इन्हें सुलझाने का इच्छुक नहीं है। जब अमेरिका-चीन संबंधों की बात आती है तो चीन  शिकायत करता है  कि उन्हें समान रूप से नहीं देखा जाता, लेकिन जब एशिया में अन्य देशों की बात आती है तो चीन भी कभी उनसे समान बर्ताव नहीं करता। शेरिंग ने कहा, चीन की ताइवान और तवांग जैसे हॉट स्पॉट को ज्वलंत बनाए रखने की नीति है ताकि उसकी नाकामियों से दुनिया का ध्यान हटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें