फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: अगले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार

Sat, 01 May 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • पूर्वी यूपी में रह सकता है ज्यादा असर
विज्ञापन
बारिश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने मई के पहले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान व हरियाणा में आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव के कारण ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक से तीन मई के बीच विभिन्न स्थानों पर आंधी-पानी के आसार हैं। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी पानी का ज्यादा असर रहने की आशंका है।

वहीं इस दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना व झारखंड समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें