मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से उत्तर भारत में जहां पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान आने की संभावना है, वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि में धूल भरी आंधियों के साथ बिजली गिरने की संभावना बन रही है।
असम में बाढ़ से 5 और मरे, कुल 12 हुई संख्या
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में 5 और आदमियों की मौत हो गई। इससे असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। प्रदेश में 6 जिलों के करीब 4.48 लाख लोग अब भी जलभराव के कारण बेघर हैं।
प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव करीमगंज और हैलीकांदी जिलों में हुआ है। करीमगंज में 2.15 लाख और हैलीकांदी में 1.93 लाख लोग बेघर हो गए हैं। रीब 673 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं।