फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ और बिजली गिरने से 80 की मौत, 136 घायल: गृह मंत्रालय

Tue, 15 May 2018 02:54 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ और बिजली गिरने की घटनाओं में रविवार से अब तक करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 136 घायल हैं। इन में से सबसे ज्यादा 51 मौतें उत्तर प्रदेश में अकेले हुईं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया। 

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 14, आंध्र प्रदेश में 12, दिल्ली में दो और उत्तराखंड में एक को इस प्राकृतिक आपदा का शिकार होना पड़ा। वहीं उत्तर प्रदेश में ही सबसे ज्यादा 123 लोग घायल हुए हैं। जबकि दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

उत्तर प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल के छह, आंध्र प्रदेश के तीन, दिल्ली के दो और उत्तराखंड के एक जिले में अंधड़ के साथ आसमानी बिजली भी गिरी। 

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में रविवार को जबर्दस्त धूल भरी आंधी भी रिकॉर्ड की गई, जिसने काफी नुकसान पहुंचाया। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवा से पेड़ गिरे और सड़क, रेल व वायु सेवा प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें