फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने मां को फोनकर सुनाई आपबीती

Thu, 19 May 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मलयेशिया में बढ़िया नौकरी, कंपनी का रूम, आने जाने के लिए गाड़ी का ख्वाब दिखाकर शहर के तीन युवकों से करीब पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन


इन लड़कों को नहीं पता कि वे किस देश में और कहां हैं। एक युवक की किसी तरह रामपुर में अपनी मां से बात हुई तो उसने बताया कि जंगलों में उनसे पत्थर तुड़वाए जाते हैं। खाना-पानी भी समय से नहीं मिलता। सोने के लिए रात में भुतहा बंगलों में छोड़ दिया जाता है।

बेटे से मिली जानकारी पर अफसर जहां नामक महिला ने गंज थाने में तहरीर देते हुए दो एजेंटों पर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है । अफसर जहां ने सरकार से अपने बेटे की घर वापसी में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला घेर मियां खां थाना गंज निवासी अफसर जहां के अनुसार 22 फरवरी 2016  को उनके घर पर मुहल्ला थाना टीन निवासी दो युवक आए थे। उन्होंने खुद को कम खर्चे में लड़कों को नौकरी के लिए विदेश भेजने वाला एजेंट बताया था।
विज्ञापन

मां से फोन पर बताया- जंगल में पत्थर तुड़वाए जा रहे

मलयेशिया में अच्छी नौकरी के नाम पर 1 लाख 60 रुपया लेने की बात कही। उसका बेटा बालम और बालम के साथी नासिर एवं नईम दोनों एजेंटों की बातों में फंस गए। तीनों से एजेंटों ने 1 लाख 60 के हिसाब से रकम ली। उसके बाद उन्हें विदेश भेजने के लिए पालम हवाई अड्डे ले जाया गया। वहां से तीनों कहां गए उन्हें नहीं पता।

एक दिन बेटे का फोन आया तो उसने बताया कि उन लोगों के साथ धोखा हुआ है। किसी भयानक जंगल में उनसे पत्थर तुड़वाए जा रहे हैं। ‘भुतहा’ बंगले में रखा जाता है। समय पर खाना-पानी भी नहीं दिया जा रहा। प्रताड़ित किया जा रहा है।

अफसर जहां के अनुसार जब वह बेटे को भेजने वाले एजेंटों के पास अपने बेटे और उसके साथियों की वापसी और रुपये की मांग लेकर पहुंची तो दोनों ने गालियां बकते हुए उसे भगा दिया। बेटे का फोन आने के बाद से परेशान हाल मां ने गंज थाने में तहरीर देकर दोनों एजेंटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें