फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः बहाने बनाकर पुलिस हिरासत से भागे तीन कैदी, डकैती के कई मामले हैं दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 09:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डकैती के आरोपों का सामना कर रहे तीन विचाराधीन कैदी उस समय पुलिस हिरासत से भाग गए जब उन्हें अदालत में सुनवाई के लिए महाराष्ट्र के ठाणे केंद्रीय कारागार से सिलवासा ले जाया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों जयराम दलवी (21), गणेश दलवी (20) और मार्टिन माधा (30) को दादर एवं नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश में सिलवासा पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें ठाणे जेल में रखा गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैदियों को सुनवाई के लिए सिलवासा ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने जी मिचलाने की शिकायत की और पालघर में वसई के निकट मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर वैन से उतर गए। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस दल ने बाद में वालिव पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 224 (कानूनी गिरफ्तारी में बाधा उत्पन्न करना) के तहत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

चौगुले ने बताया कि तीनों कैदी ठाणे, पालघर, मुंबई और गुजरात में डकैती के कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें