फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'एसआईआर के डर के कारण रोजाना आत्महत्या कर रहे तीन से चार लोग', मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा

Fri, 23 Jan 2026 01:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर केंद्र और चुनाव आयोग पर हमला किया और दावा किया कि इस अभ्यास के कारण रोजना तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र और चुनाव आयोग (ईसीआई) पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बढ़ी चिंता के कारण हर दिन तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा?
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर रेड रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
  • उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेनी चाहिए।
  • उन्होंने दावा किया कि अब तक 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि एआईआर के डर के कारण हर दिन तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 'बालासाहेब से न मिल पाना ज्यादा तकलीफदेह था', चाचा के साथ गहरे रिश्तों को याद कर बोले राज ठाकरे
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया जारी
राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बंगाल के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और भीमराव आंबेडकर जैसे देश की विभूतियों का अपमान किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें