फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: छात्राओं के शिविर में लगी भीषण आग, तीन की मौत, कई घायल

Sat, 13 Jan 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के सौराष्ट्र में एक शिविर में भीषण आग लगने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तीनों ही लड़किया शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग सौराष्ट्र के उपलेटा प्रांसला स्वामी धर्म बंधुजी के शिविर में लगी है। 

विज्ञापन


कई लोगों के बुरी तरह से झुलस जाने की खबरें भी आ रही हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बचावकर्मी भी लोगों को बाहर निकालने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्केट लगने की वजह से लगी है।
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें