तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां एक जूनियर छात्र ने अपने तीन सीनियर छात्रों पर आरोप लगाया कि 25 मार्च को उसे छात्रावास में अपमानित किया गया। मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल के अनुसार, यह घटना प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्र के साथ हुई, जब उसके सीनियर छात्रों ने उसे बेल्ट से पीटा और थप्पड़ मारे। इसके बाद सीनियर छात्रों ने उससे उसका यूपीआई पिन मांगा, और जब उसने मना किया, तो उसे फिर से पीटा गया।
पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
मामले में जूनियर छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों सीनियर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही कॉलेज प्रशासन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि 2 अप्रैल को इस मामले पर एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक भी होगी।
ये भी पढ़ें:- 26/11 हमला: बलिदानी तुकाराम ओंबले के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम, बनेगा भव्य स्मारक
छात्र के आरोपों पर एक नजर
जूनियर छात्र ने मामले में आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बीते 25 मार्च को एक छात्र ने उसे अपने छात्रावास के कमरे में आने के लिए कहा। इस दौरान वहां उपस्थिति तीनों सीनियर छात्रों ने उसे 'एयर चेयर' की सदा दी। ध्यान रहे कि एयर चेयर एक प्रकार का शारीरिक एक्टिवीटि है, जिस दौरान व्यक्ति को बिना कुर्सी के इस तरह बैठना है कि सबको लगे कि वो हवा में बैठा है। जब लगातार 30 मिनट तक इसी अवस्था में रहने से उसके पैर में दर्द होने लगा तो एक सीनियर छात्र ने उसके हाथों में पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर पकड़ा दिया।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों को निकालने के लिए पूरी की तैयारी, 31 मार्च तक छोड़ना होगा देश, नहीं तो....
बाद में छीन लिया फोन भी
पीड़ित छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उनका फोन ले लिया और उनकी निजी चैट और फोटो देखे। उन्हें अपमानित करने के लिए उनके फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया और उन्हें ब्लैकमेल किया गया। साथ ही पुलिस ने मामले में बताया कि तीनों वरिष्ठों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। आरोपियों की काउंसलिंग भी की गई है। यह मामला तेलंगाना रैगिंग निषेध अधिनियम, 1997 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।