फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में म्यामांर सीमा के पास असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला, तीन जवान शहीद

Thu, 30 Jul 2020 12:16 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
assam rifles - फोटो : social media
विज्ञापन

मणिपुर में 4 असम राइफल्स यूनिट की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है। इस हमले में टीम के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया गया है कि यह घटना बुधवार देर रात को राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदेल जिले में हुई। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि म्यामांर की सीमा से लगे चंदेल जिले में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट  के तीन जवान शहीद हो गए और चार सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। घायल जवानों को इंफाल के पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर जवानों पर गोलीबारी की। इंफाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बल को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें