श्रीगंगानगर में पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : एएनआई
राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें 7-8 फरवरी की दरमियानी रात में सीमा पर गोलीबारी के सिलसिले में पकड़ा गया। श्रीगंगानगर के एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि इनमें से दो श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं और एक पंजाब का। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना वाले दिन बीएसफ के जवानों और तस्करों के बीच गोलीबारी हुई थी।