फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: नयागढ़ जिले में दीवार से टकराई एंबुलेंस, शव लेकर जा रहे तीन रिश्तेदारों की मौत

Sun, 08 Nov 2026 11:19 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शव लेकर बोलांगीर जा रही निजी एंबुलेंस नयागढ़ जिले में हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे बनी दीवार से टकराने के बाद एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के नयागढ़ जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये सभी लोग एक मृतक का शव लेकर भुवनेश्वर से बोलांगीर जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डीसी की कुर्सी का रेट 70 लाख?: कुमारस्वामी ने खोली कथित सौदेबाजी की कहानी, व्हाट्सएप चैट के 15 पन्ने किए जारी

पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार शाम करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर शालभंगा जंगल के पास हुआ। यह इलाका बानिगोछा थाना क्षेत्र में आता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जंगल के सुनसान रास्ते पर एंबुलेंस तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन


अस्पताल में हुई थी ईश्वर साहू की मौत
पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में ईश्वर साहू का शव रखा था। वह बोलांगीर जिले के टिकापड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत देवगांव गांव के रहने वाले थे। उनकी भुवनेश्वर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन निजी एंबुलेंस से उनका शव लेकर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने एंबुलेंस में सवार चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे की हालत गंभीर
हादसे में ईश्वर साहू के बेटे राजू भी घायल हुए हैं। उन्हें शुरुआत में दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक के वाहन से नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें