आग की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए थे। इनमें से ग्लोरी वालफाटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) जब अस्पताल पहुंचे तो वे मृत थे। इसके अलावा, लक्ष्मी बूरा (42) 47 प्रतिशत जल गई थी, जिसका फिलहाल इलाज जारी है। वहीं, एक महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मुंबई के बोरीवली की एक आवासीय इमारत में लगी आग में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें, बोरीवली इलाके में स्थित वीणा संतूर इमारत में सोमवार को आग लग गई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि राजेश्वरी भरतरे (24) ने कस्तूरबा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग में फंसने के कारण उसका शरीर 80 प्रतिशत जल गया था।
विज्ञापन
एक महिला को अस्पताल में मिली छुट्टी
आग की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए थे। इनमें से ग्लोरी वालफाटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) जब अस्पताल पहुंचे तो वे मृत थे। इसके अलावा, लक्ष्मी बूरा (42) 47 प्रतिशत जल गई थी, जिसका फिलहाल इलाज जारी है। वहीं, एक महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जुलाई में भी बोरीवाली की एक इमारत में लगी थी आग
उत्तरी मुंबई के बोरीवली इलाके में जुलाई में भीषण हादसा होते-होते बचा था। यहां की धीरज सवेरा इमारत में देर रात आग लग गई थी। लोगों को जान बचाने के लिए 15वीं मंजिल पर शरण लेनी पड़ी थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि आग 14वीं मंजिल स्थित दो फ्लैटों में लगी थी। इमरात से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे उन्हें आग की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया था। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल विभाग की सात गाड़ियां लग गईं थी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। जिस समय इमारत में आग लगी थी, उस समय फ्लैट में तीन महिलाओं के अलावा आठ लोग मौजूद थे।