फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafale Jet: नौसेना के लिए 26 राफेल जेट खरीदेगा भारत, स्वदेशी आईएनएस विक्रांत पर किए जाएंगे तैनात

Sat, 28 Oct 2023 12:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस सौदे का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया पेरिस दौरे पर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि भारत ने फ्रांस की सरकार को औपचारिक रूप से अनुरोध पत्र भेजकर दसौ एविएशन से विमान खरीदने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Rafale-M - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने नौसेना के लिए राफेल जेट के नौसेना संस्करण के 26 विमान खरीदने के बारे में फ्रांस को सूचना दे दी है। दोनों देशों के बीच अंतर-सरकारी फ्रेमवर्क के तहत यह सौदा किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने राफेल के नौसेना संस्करण को खरीदने का फैसला किया था। इन युद्धक विमानों को मुख्य रूप से भारत के स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाना है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस सौदे का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया पेरिस दौरे पर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि भारत ने फ्रांस की सरकार को औपचारिक रूप से अनुरोध पत्र भेजकर दसौ एविएशन से विमान खरीदने की सूचना दे दी है। इस सौदे पर विमानों की कीमत व अन्य शर्तों पर बातचीत तब शुरू की जाएगी जब रक्षा मंत्रालय को फ्रांस की सरकार से अपने पत्र का जवाब मिल जाएगा। इस सौदे को लेकर अक्तूबर की शुरुआत में दसौ के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने नई दिल्ली का दौरा कर भारत की इस संभावित खरीद के बारे में विचार-विमर्श किया।

एयरबस ए320, बोइंग 737 के इंजन बनाएगी एचएएल
औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) और सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान आयोजित समारोह में एचएएल और सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन दोनों के उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए। समझौते के तहत दोनों कंपनियां वाणिज्यिक इंजनों के विनिर्माण के लिए सहयोग करेंगी। लीप (लीडिंग एज एविएशन प्रोपल्शन) इंजनों के लिए इंजन फोर्जिंग का निर्माण एचएएल करेगी। इसका इस्तेमाल एयरबस ए320 और बोइंग 737 सहित दुनिया के प्रमुख विमानों को क्षमता प्रदान करने में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें