फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोयले की खदान में फंसे तीन लोग, बचाव अभियान जारी

Mon, 14 Oct 2019 08:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
विज्ञापन
कोयले की खदान में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कुल्टी में एक कोयले की खदान के अंदर तीन लोग फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना रविवार को घटी जब चार लोग अवैध तरीके से खदान को खोदने की कोशिश कर रहे थे। जिसके कारण वहां तीन लोग फंस गए।

विज्ञापन





बचाव दल के प्रभारी सत्यब्रत सरकार ने कहा, 'जानकारी के अनुसार ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकारियों के साथ कुल्टी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार चार लोग यहां आए और उन्होंने अवैध तौर पर खुदाई शुरू कर दी। तीन लोग उसके अंदर फंस गए जबकि चौथा वहां से भागने में सफल रहा।'

ईसीएल के अधिकारियों के अनुसार खदान के अंदर जहरीली मीथेन गैस है और इसके संपर्क में आने से तीनों लोग बेहोश हो गए हैं। खदान का प्रवेश काफी संकीर्ण है इसलिए हम उसे चौड़ा करके उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें