बेंगलूरू शहर में भारी बारिश के बाद डिस्पेंसरी रोड पर एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
Bengaluru: Three people died after a tree fell on a car on Dispensary Road following heavy rains in the city pic.twitter.com/mbA5B7vW2K
— ANI (@ANI) September 8, 2017
बंगलूरू में भारी बारिश तीन लोगों की मौत की वजह बनी। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद एक कार के अगले हिस्से पर एक नीलगिरी (यूकेलिपट्स) का पेड़ आ गिरा। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सेंट्रल बंगलूरू में डिस्पेंसरी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे हुई। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। मरने वालों में भारथी (38) उनके पति रमेश (42) और भाई जगदीश (46) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- बंगलूरू का 'डर्टी सीन', ब्रिज पर जमा हुआ सीवर का पानी
बंगलूरू में बारिश कहर बरपा रहा है। एक अन्य घटना में शहर के शिवानंद सर्किल के पास एक युवक के पानी में बह जाने की खबर मिली है। घटनास्थल पर फायर बिग्रेड पहुंच चुकी है और युवक की तलाश में जुटी है।