फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने नवीन पटनायक को बताया 'निष्क्रिय ट्रांसफार्मर' और पीएम मोदी को 'पावर हाउस'

Fri, 08 Sep 2017 10:48 PM IST
एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
Naveen Patnayak
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तुलना निष्क्रिय ट्रांसफार्मर से की है। साथ ही शाह ने भरोसा जताया कि भाजपा अपने 120 प्लस सीट के लक्ष्य को जरूर हासिल करेगी, क्योंकि राज्य की जनता ने बीजद सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमित शाह का ऐलान- ओडिशा में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

ओडिशा में अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी पावर हाउस की तरह हैं और राज्य को भारी मात्रा में सहायता मुहैया कराते हैं।

लेकिन नवीन बाबू निष्क्रिय ट्रांसफार्मर की तरह हैं, जिस वजह से राज्य की जनता विकास से वंचित है।’ उन्होंने कहा कि जैसे हम बेहतर बिजली के लिए निष्क्रिय ट्रांसफार्मर को बदलते हैं, वैसे ही राज्य के समग्र विकास के लिए ओडिशा की जनता को बीजद सरकार को बदलना चाहिए।
विज्ञापन


ओडिशा को तरक्की करने का पूरा अधिकार है और यह तब तक संभव नहीं है, जब तक कि सत्ता नवीन पटनायक के हाथों में हैं। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर यह संदेश प्रसारित करें।

पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार ने भागवत के बाद अमित शाह के कार्यक्रम पर लगाई रोक

उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। शाह ने कहा कि हाल ही में राज्य में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का बेहतरीन उदाहरण था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें