फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: भारी बारिश के दौरान कार पर गिरा पेड़, 3 लोगों की मौत

Sat, 09 Sep 2017 01:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बेंगलूरू शहर में भारी बारिश के बाद डिस्पेंसरी रोड पर एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

  Bengaluru: Three people died after a tree fell on a car on Dispensary Road following heavy rains in the city pic.twitter.com/mbA5B7vW2K — ANI (@ANI) September 8, 2017


बंगलूरू में भारी बारिश तीन लोगों की मौत की वजह बनी। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद एक कार के अगले हिस्से पर एक नीलगिरी (यूकेलिपट्स) का पेड़ आ गिरा। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सेंट्रल बंगलूरू में डिस्पेंसरी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे हुई। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। मरने वालों में भारथी (38) उनके पति रमेश (42) और भाई जगदीश (46) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंगलूरू का 'डर्टी सीन', ब्रिज पर जमा हुआ सीवर का पानी

बंगलूरू में बारिश कहर बरपा रहा है। एक अन्य घटना में शहर के शिवानंद सर्किल के पास एक युवक के पानी में बह जाने की खबर मिली है। घटनास्थल पर फायर बिग्रेड पहुंच चुकी है और युवक की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें