फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व भारती के तीन अधिकारी बैठक विवरण से ‘छेड़छाड़’ के आरोप में बर्खास्त

Mon, 31 Aug 2020 01:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विश्व भारती विश्वविदियालय
विज्ञापन

विश्व भारती के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को संस्थान की कार्यकारी परिषद की 2018 में हुई बैठक में दर्ज एक प्रस्ताव में छेड़छाड़ के लिए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें संस्थान की पूर्व कार्यवाहक कुलपति सबुजकली सेन भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कार्यकारी परिषद के एक सदस्य के मुताबिक, शुक्रवार को परिषद ने यह निर्णय इस उद्देश्य के लिए गठित न्यायमूर्ति ज्योतिर्मय भट्टाचार्य की एक सदस्यीय समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर लिया। कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश भट्टाचार्य ने मामले में अन्य जांच समिति के निष्कर्षों पर गौर किया।


जिसमें कहा गया था कि सेन और दो अन्य ने फरवरी 2018 में आयोजित कार्यकारी परिषद की एक बैठक की रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ की थी। कार्यकारी परिषद के सदस्य ने कहा कि परिषद द्वारा बर्खास्त किए गए संस्थान के दो अन्य अधिकारियों में पूर्व कार्यवाहक रजिस्ट्रार सौगत चट्टोपाध्याय और पूर्व वित्त अधिकारी समित रॉय शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रोफेसर स्वप्न दत्त के पद से सेवानिवृत्त होने के कुछ दिनों बाद सेन को दो फरवरी, 2018 को कार्यवाहक कुलपति (वीसी) नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनका कार्यकाल कुछ दिनों के लिए ही निर्धारित था, क्योंकि कार्यकारी परिषद ने उस वर्ष 17 फरवरी को अपनी बैठक के दौरान, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी आशा मुखर्जी को अगला कार्यवाहक कुलपति नियुक्त करने का निर्णय लिया था।

पूर्व कार्यवाहक कुलपति ने चट्टोपाध्याय और रॉय की मदद से बैठक के विवरण के साथ छेड़छाड़ की ताकि वह अपना कार्यकाल बढ़ा सकें। परिषद ने दो दिन पहले आयोजित एक आपात बैठक में सेन की सेवानिवृत्ति से मात्र तीन दिन पहले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें