फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिग समेत चार की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा; मुआवजे का एलान

Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, आरा

सार

बिहार के भोजपुर जिले के तीर्थकौल घाट पर शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीनों बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी वे डूबने लगे। उन्हें बचाने गया 25 वर्षीय सुधीर कुमार भी नदी में डूब गया। एसडीआरएफ ने चारों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
सोन नदी में डूबने से चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीनों बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा 25 वर्षीय युवक भी डूब गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल घाट पर हुई। मृतकों की पहचान आकाश कुमार (15), प्रेम कुमार (10), सिद्धांत कुमार (16) और सुधीर कुमार (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़: 17 लोगों की मौत, कई घायल; मुआवजे का एलान, सीएम शुभेंदु अस्पताल पहुंचे

बचाने की कोशिश में युवक की भी मौत
भोजपुर के सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, तीनों लड़के सोन नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए सुधीर कुमार ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने तलाशी अभियान चलाकर चारों के शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हैदराबाद: इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया के दौरान हादसा, एक छात्रा की मौत; 14 घायल, तेज हवा के कारण गिरा गेट

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें