फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: केरल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने मौत को लगाया गले; एसिड पीकर तीन ने दी जान; एक को ऐसे बचाया

Thu, 28 Aug 2025 11:58 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल के कासरगोड में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार के सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां ओंडामपुली, परक्कलाई के रहने वाले एक परिवार के चार लोगों ने बेलूर में रबर प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले एसिड का सेवन कर जान देने की कोशिश की। हालांकि इनमें से एक सदस्य की जान बच गई, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी।

विज्ञापन


अंबालाथारा पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 3.30 बजे हुई। मृतकों की पहचान गोपी मुलावेनिवेदु (56), उनकी पत्नी के.वी. इंदिरा (54) और उनके बड़े बेटे रंजेश (36) के रूप में हुई है। वहीं, उनके छोटे बेटे का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज, परियारम में चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि रागेश की हालत गंभीर बनी हुई है और वह गंभीर रूप से अंदरूनी रूप से जल गया है।

उन्होंने बताया कि रबर प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले एसिड के सेवन के बाद रागेश ने अपने पड़ोस में रहने वाले संबंधी नारायणन को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वे सभी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर सभी को बाहर निकाला और चारों को लेकर कन्हानगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपी मुलावेनिवेदु की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी इंदिरा और बेटे रंजेश को कन्नूर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परिवार हाल ही में आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस ने बताया कि मूलवेनिवेदु और उनके बेटे पहले परक्कलयी के चेमेनथोडु में एक किराने की दुकान चलाते थे, लेकिन घाटे के बाद उन्हें उसे बंद करना पड़ा। इतना ही नहीं रंजेश का विवाह के बाद तलाक भी हो गया था। पुलिस के मुताबिक, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें