फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: रिहायशी इमारत में लगी आग, तीन लोगों की हुई मौत

Sun, 16 Apr 2023 11:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि तड़के सुबह चार बजे कुशाईगुड़ा इलाके में एक लकड़ी के डिपो में आग लग गई और यह पास की इमारत में फैल गई।
विज्ञापन
Texas Fire - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में रविवार तड़के एक आवासीय परिसर में आग लग गई। इससे एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तड़के सुबह चार बजे कुशाईगुड़ा इलाके में एक लकड़ी के डिपो में आग लग गई और यह पास की इमारत में फैल गई। यह आग बिल्डिंग की पहली मंजिल तक फैली, जहां एक दंपती अपने बच्चे के साथ सो रहे थे। इससे पहले की उन्हें कुछ समझ आता, सबकी मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव को पुलिस ने गांधी अस्पताल के मोर्चरी में रखा है।

दम घुटने से मौत

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को फोनकर जानकारी दी। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि स्थिति को देखते हुए लग रहा कि परिवार के लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें