फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid: मामूली गिरावट के साथ देश में आए कोविड-19 के 10,093 नए मामले, सक्रिय केस 57 हजार के पार

Sun, 16 Apr 2023 11:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना महामारी के सक्रिय मामलों की संख्या 57,542 थी जो कुल मामलों का 0.13 फीसदी है।
विज्ञापन
How to book covid 19 booster dose - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 10,093 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, शनिवार को 10,753, जबकि शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आए थे।

ठीक होने की दर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना महामारी के सक्रिय मामलों की संख्या 57,542 थी जो कुल मामलों का 0.13 फीसदी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 6,248 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने की दर वर्तमान में 98.68 प्रतिशत है। बता दें, कोरोना से रविवार को 23 लोगों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर 1.19 फीसदी के साथ संख्या 5,31,114 हो गई।

कोरोना से बचाव का टीका

आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटों में 807 टीकों के साथ, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। साथ ही, पिछले 24 घंटों में लगभग 1,79,853 कोरोनावायरस परीक्षण किए गए हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें