फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mali Indians Abducted: फैक्ट्री पर हमला, तीन भारतीय अगवा; विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित वापसी-रिहाई पर कही यह बात

Thu, 03 Jul 2025 02:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माली में एक जुलाई को फैक्ट्री पर हमले में तीन भारतीयों का अपहरण कर लिया गया। भारत सरकार ने गहरी चिंता जताते हुए माली से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई की मांग की है। दूतावास अपहृत भारतीयों के परिवारों के संपर्क में है। साथ ही विदेश मंत्रालय भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माली में बढ़ते आतंकी हमलों पर हिंसा की खबरों के बीच बीते एक जुलाई को कुछ हमालवरों ने एक फैक्ट्री पर हमला कर तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया। इस बात पर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताई है। ये तीनों भारतीय माली के काएस शहर में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। भारत ने माली सरकार से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन


हमलावरों ने फैक्ट्री पर हमला कर किया अपहरण
मामले में विदेश मंत्रालय (एमईए) बताया कि यह घटना एक जुलाई को हुई, जब कुछ सशस्त्र हमलावरों ने फैक्ट्री पर हमला किया और तीन भारतीयों को जबरन अपने साथ ले गए। अभी तक किसी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माली में हाल ही में हुए कई आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी आल-कायदा से जुड़े संगठन जेएनआईएम ने ली है।



ये भी पढ़ें:- Mahua Moitra: पीएम के विदेश दौरे पर TMC सांसद का सवाल; जनता के पैसे से घूम रहे, फिर भी PAK अलग-थलग क्यों नहीं?

भारत सरकार ने हिंसक घटना की निंदा की

विज्ञापन

भारत सरकार ने इस हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हुए माली सरकार से अपील की है कि वह अपहृत भारतीयों की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बमाको स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन से लगातार संपर्क में है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'मैंने और बाला साहेब ने पत्रकारिता के लिए की थी कोशिश, लेकिन...', शरद पवार ने बताया अपना अनुभव
विज्ञापन


सरकार ने दिलाया भरोसा
दूतावास अपहृत भारतीयों के परिवारों के संपर्क में भी है। साथ ही मंत्रालय ने माली में रह रहे सभी भारतीयों से सावधानी बरतने, सतर्क रहने और दूतावास से नियमित संपर्क में रहने की अपील की है। वहीं विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और जल्द रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें