फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद : भारतीय वायुसेना के तीन विमान आज एयरलिफ्ट कर इंडोनेशिया पहुंचाएंगे हाइटेक पनडुब्बी बचाव उपकरण

Sat, 24 Apr 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पनडुब्बी की तलाश के लिए भारतीय नौसेना बृहस्पतिवार को ही अपना डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) बाली की खाड़ी के लिए रवाना कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी के खोज अभियान में  भारतीय वायुसेना के तीन मालवाहक विमान शनिवार को हाइटेक पनडुब्बी बचाव उपकरण ‘इंटरवेंशन सिस्टम’ को एयरलिफ्ट कर सुरभाया तक पहुंचाएंगे। यह निर्णय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अपने इंडोनेशियाई समकक्ष जनरल प्राब्वो सुबियांतो को फोन पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराने के आश्वासन के एक दिन बाद लिया गया।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की जर्मन निर्मित लड़ाकू पनडुब्बी बुधवार को बाली की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान लापता हो गई थी। पनडुब्बी में 53 लोग सवार थे। पनडुब्बी की तलाश के लिए भारतीय नौसेना बृहस्पतिवार को ही अपना डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) बाली की खाड़ी के लिए रवाना कर चुकी है।

भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, इंडोनेशियाई पनडुब्बी की तलाश में भारतीय नौसेना की मदद करने के लिए मुंबई व विशाखापत्तनम से वायुसेना का एक सी-17 और दो आईएल-76 मालवाहक विमान पनडुब्बी बचाव उपकरण को एयरलिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई और विशाखपत्तनम में तैनात विमानों ने शुक्रवार को बचाव उपकरण का लदान कर लिया और 24 अप्रैल को वे उपकरण लेकर इंडोनेशिया के सुरभाया के लिए उड़ान भरेंगे। नौसेना अधिकारियों ने कहा कि इंडोनेशिया तक एयरलिफ्ट किया जा रहा इंटरवेंशन सिस्टम भारतीय नौसेना के दूसरे डीएसआरवी का ही एक हिस्सा है, जो बेहद गहराई में भी पनडुब्बी का पता लगाने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें