फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में कांस्टेबल की गुंडागर्दी: गाड़ी पर कुत्ते को कराया पेशाब, विरोध पर पत्नी-बहन के साथ महिला को पीटा

Wed, 01 Oct 2025 10:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में एक बुजुर्ग महिला को तीन लोगों ने सिर्फ इस बात के लिए पीटा, क्योंकि उनके कुत्तों के कार पर पेशाब करने का विरोध जताया था। पीड़िता बुजुर्ग महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान कांस्टेबल मौके पर मौजूद था और उसने अपनी पत्नी और बहन को लगातार हमला करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
कुत्तों के कार पर पेशाब करने का विरोध करने पर मारपीट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला से उसके पड़ोसियों ने सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि उसने कुत्तों के कार पर पेशाब करने का विरोध किया। इस घटना में शामिल एक पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और बहन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RSS: 'भूल जाओ और माफ कर दो के सिद्धांत पर कायम है आरएसएस', आंबेकर बोले- सत्ता पर नहीं, राष्ट्र पर ध्यान

क्या है पूरा मामला?
यह घटना हैदराबाद के सईदाबाद इलाके में हुई। शिकायतकर्ता महिला की उम्र 60 साल है और वह अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को उसने अपने पड़ोसी, जो चीकडपल्ली पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल है, को अपनी दो पालतू कुत्तों को उसकी कार पर पेशाब करने देते हुए देखा। जब महिला ने इसका विरोध किया और उसे टोका, तो कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसके साथ गंदी और अपमानजनक भाषा में बात की।
विज्ञापन


कैसे बढ़ा विवाद?
महिला के विरोध के बाद कांस्टेबल की पत्नी और बहन वहां आ गईं। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला को प्लास्टिक पाइप से पीटा और चेहरे, सिर और पीठ पर घूंसे मारे। महिला ने बताया कि वह खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कांस्टेबल ने अपनी बहन को एक डंडा थमा दिया, जिससे उसने महिला के सिर, आंख और हाथ पर हमला किया।

पुलिस शिकायत और गिरफ्तारी
किसी तरह महिला वहां से निकली और मदन्नापेट पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल, उसकी पत्नी और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Dussehra: खारघर में दुःख निवारण दशहरा पर्व का भव्य आरंभ, उमाकांत महाराज ने दिया सत्संग संदेश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। इस वीडियो में महिला के साथ हो रही मारपीट और गाली-गलौज को साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें