फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: गर्भवती को तीन अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती, जुड़वां बच्चों की मौत

Tue, 29 Sep 2020 02:36 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडिकोड (केरल)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल के मल्लाप्पुरम जिले में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के तीन तीन अस्पतालों ने कोरोना महामारी के कारण एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिससे गर्भ में पल रहे दो जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मल्लाप्पुरम जिले के कोंडोट्टी की रहने वाली 20 वर्षीय महिला को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया।


इसके बाद उसे दो और अस्पतालों में समय पर इलाज नहीं मिला। आखिरकार गंभीर हालत में महिला को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन


घटना को बेहद दुखद बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं, भर्ती न करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें