फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में एमएसआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन लोगों की मौत

Mon, 08 Sep 2025 03:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

सोमवार को नासिक जिले में महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बस और एक दोपहिया वाहन की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, नासिक जिले के भंवरपाड़ा फाटा के पास एक बस अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सटाना पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 11 बजे ताहराबाद-सटाना मार्ग पर वनोली गांव के पास भंवरपाड़ा फाटा पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोविंदा कालू पवार, विकास जयराम माली और रोशन दयाराम माली के रूप में हुई है, जो सभी सुकतमन गाँव के निवासी हैं।

उन्होंने कहा, मुंबई के पास पालघर ज़िले में नंदुरबार से वसई जा रही एमएसआरटीसी बस से मोटरसाइकिल उस समय टकरा गई जब सवार ने दोपहिया वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। मोटरसाइकिल पर सवार गोविंद पवार, विकास माली और रोशन माली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बस के अंदर धंस गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। कुछ देर के लिए इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया।  सटाना पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच जारी है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें