सीबीआई ने टीएमसी विधायक साहा को फिर किया तलब
सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस साहा को मंगलवार को फिर से तलब किया। सीबीआई ने तेहट्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक साहा के कई ठिकानों पर छापे भी मारे। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, साहा को पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे अन्य सूत्रों से मिली सूचना और उनके आवास व कार्यालय से पिछले सप्ताह जब्त दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
अलकायदा से जुड़ा आतंकी बंगाल के हुगली से गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी नसीमुद्दीन के संबंध बांग्लादेश और पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों सहित अल कायदा से भी हैं। एसटीएफ के मुताबिक नसीमुद्दीन को हुगली जिले के दादपुर में एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।