फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: परभणी हिंसा मामले में 51 लोग गिरफ्तार, उद्धव गुट के नेता ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 13 Dec 2024 04:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय जाधव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब परभणी में हिंसा भड़की तो भगवा पार्टी के नेता कहां थे? संजय जाधव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र परभणी में संविधान की प्रति को नुकसान पहुंचाने को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन के सिलसिले में अबतक 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि 10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। आंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। नाराज भीड़ ने इलाके में कई जगह आगजनी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना-यूबीटी) के नेता ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के सिलसिले 51 लोग गिरफ्तार
आंबेडकर के समर्थकों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया था, लेकिन भीड़ ने कई दुकानों पर तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। इससे स्थिति हिंसक हो गई। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अधिकारी ने कहा, अब तक इस हिंसा के सिलसिले में हमने तीन मामले दर्ज किए और 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है, इसलिए संख्या बढ़ने की संभावना है। हम कुछ वीडियो भी देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान करने लिए पुलिस ने कोई टीम तैनात नहीं की है। 

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शहर में शांति है। हिंसा की नई घटनाएं अभी तक सामने नहीं आई है। बुधवार को सेंट्रल महाराष्ट्र शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने भाजपा पर साधा निशाना 
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय जाधव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब परभणी में हिंसा भड़की तो भगवा पार्टी के नेता कहां थे? पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "परभणी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना को अंजाम देने वाले का पता लगाना भी जांच का हिस्सा है। उस समय सड़क पर कई लोग थे। कोई कैसे संविधान की प्रति को नुकसान पहुंचा सकता है।" शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा कि प्रशासन को उन लोगों की मदद करनी चाहिए, जिनका प्रदर्शन के दौरान नुकसान हुआ है। 

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय जाधव ने कहा, "परभणी में हिंसा भड़की तब भाजपा के नेता कहां थे? केवल भाषण देकर राजनीतिक लाभ लेना आसान है, लेकिन इसके परिणाम को संभालना कठिन है। जब वाहनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, तब ये नेता कहां थे?"
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें