फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती: दौड़ लगाने आए तीन और फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस-पीएसी में सिपाही भर्ती के लिए पुलिस लाइन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में बुधवार को तीन और फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। इनमें से एक अपने भाई की जगह दौड़ लगाने आया था। तीनों के खिलाफ थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 5:30 बजे सादाबाद स्थित गांव टिकैत निवासी अभ्यर्थी अमित सिंह के स्थान पर उसका भाई अंकित दौड़ लगाने आया। हाथरस के थाना मुरसान स्थित गुठलीपुर निवासी राजू के स्थान पर फर्जी तरीके से मथुरा के राया के गांव अरोड़ा का अजय दौड़ लगाने आया। इन के प्रवेशपत्र और आईडी की जांच में कंप्यूटर में उपलब्ध डेटा से भिन्नता पाई गई। 

वहीं इटावा के थाना ऊसराहार सरैया निवासी आलोक कुमार भी दौड़ लगाने आया। उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि और अभिलेखों में दर्ज जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षरों में भिन्नता थी। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आलोक ही बताया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जन्मतिथि, हस्ताक्षर और फोटो में भिन्नता होने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


तीन अभ्यर्थियों की बिगड़ी हालत
दौड़ के दौरान एटा के थाना निधौली स्थित मड़िया निवासी अभ्यर्थी अंकित कुमार की जांघ की हड्डी टूट गई। उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हाथरस के गढ़ी गुमानी निवासी गुलाब के पैर में चोट लगी। हाथरस के नगला कली निवासी भरम सिंह को डी-हाईड्रेशन की शिकायत हुई। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


1400 में से 1079 ही आए 
पुलिस भर्ती में बुधवार को 1400 अभ्यर्थी बुलाए गए। इनमें से 1079 ही आए। निर्धारित समय में 905 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 174 फेल हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें