फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में तीन भाजपा सांसदों ने 100 फीसदी हाजिरी का बनाया रिकार्ड

Wed, 18 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उतर प्रदेश के बांदा से पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसद भैरों प्रसाद मिश्र का पिछले चार साल में सदन में 100 फीसदी हाजिरी और सबसे ज्यादा 1722 बहस में हिस्सा लेने का रिकार्ड कायम किया है। भाजपा सांसद चिनाय्या सेठी व रमेश चंद्र कौशिक और बीजू जनता दल सांसद कुलमणी सामा ने भी पिछले चार साल में हरेक सत्र के प्रत्येक दिन सदन में मौजूद रह कर 100 फीसदी हाजिरी वाले सांसदों में नाम दर्ज कराया है। भौरो प्रसाद मिश्र ने अकेले अबतक 469 सवाल पूछे। 

विज्ञापन


भाजपा के ही राजेश कुमार दिवाकर और शिवसेना सांसद अरविन्द सावंत हाजिरी के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पिछले चार साल में लोकसभा में इनकी हाजिरी 99 फीसदी है। 545 सदस्यों वाले लोकसभा में कुछ 74 सांसद ऐसे हैं जिनकी हाजिरी 90 फीसदी है। लोकसभा और पीआरएस वेब साईट पर मौजूद आंकड़ों को मुताबिक  एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने प्रश्नकाल में 983 सवाल पूछकर चार साल का रिकार्ड कायम किया है। 

सवाल पूछने वाले सांसदों में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी एनसीपी के ही सांसद हैं। महाराष्ट्र से ही भाजपा महिला सांसद हिमा विजय कुमार सबसे अधिक सवाल पूछने वाले 10 सांसदों में शामिल हैं। गौरतलब है कि एनडीए सरकार के चार साल का यह आखिरी मानसून सत्र है। अगला आम चुनाव होने में अब एक साल का कम समय रह गया है। लोकसभा ने अपनी साईट पर इस सरकार के चार साल में सांसदों का आंकड़ा पेश किया है।  
विज्ञापन


इन आंकड़ो के मुताबिक भाजपा सांसदों ने सबसे अधिक प्राइवेट मेंबर बिल किया पेश किया। लोकसभा में सबसे अधिक सांसद भेजने वाले उतर प्रदेश के सांसदों ने सबसे अधिक 6355 बहस में हिस्सा लिया। सबसे अधिक बहस में हिस्सा लेने वाले सांसदों दूसरा नंबर महाराष्ट्र और तीसरा राजस्थान के सांसदों का है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें