फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर आज रिहा हो सकते हैं बुलंदशहर गैंगरेप के तीन आरोपी

Thu, 10 Nov 2016 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में एक अगस्त को जेल गए तीन आरोपियों जबर सिंह, रईस और शावेज बृहस्पतिवार को जमानत पर रिहा हो सकते हैं। कोर्ट के आदेश पर दो-दो लाख के दो-दो जमानतियों के प्रपत्र तस्दीक होने के बाद ही ऐसा संभव होगा। वहीं नौ अगस्त को जेल गए तीन आरोपियों सलीम, परवेज और साजिद को जमानत दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि 29 जुलाई 2016 की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने एक अगस्त 2016 को आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बीते बृहस्पतिवार रईस, जबर सिंह और शाबेज को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। सोमवार दोपहर आरोपियों की ओर से दो-दो लाख के दो-दो जमानती दाखिल किए थे। जिनकी तस्दीक की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


वहीं अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने बताया कि इन तीन आरोपियों को जमानत मिलने के बाद नौ अगस्त को जेल गए तीन आरोपियों सलीम, परवेज और साजिद के लिए जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें